|

|

रोगियों के लिए उपयोगी होगी बी स्कैन मशीन

परम पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज एवं पूज्य महंत श्री कमल नयन शास्त्री जी की सदप्रेरणा से कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या को “ओमनी साइंस कैपिटल, मुंबई” के सीएसआर मद से लगभग ₹8 लाख मूल्य की अत्याधुनिक बी-स्कैन मशीन भेंट की गई। यह मशीन निर्धन एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आँखों के अल्ट्रासाउंड द्वारा यह मशीन नेत्र की आंतरिक संरचना का सूक्ष्म अवलोकन कर सटीक एवं समय पर निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।